Jab Hasna Ho Free Mein, Yeh Hindi Jokes Padho 🤣🆓 03

1.

Funny Hindi Jokes

भिखारी-: 10 रुपये दे दो साहब! गर्लफ्रेंड को फ़ोन करना है!!
साहब की गर्लफ्रेंड-: देखो, भिखारी भी अपनी गर्लफ्रेंड को कितना प्यार करता है!!
भिखारी-: नहीं मेमसाब, उसे प्यार करने के बाद ही मैं भिखारी बन गया!!



2.

Funny Hindi Jokes

जब पत्नी ने पति से कहा, कहां रह गए,11 बज रहे हैं
पत्नी – कहां रह गए, 11 बज रहे हैं,
अब तक नहीं आए?
पति – अरे जानू, यहां जाम लगा है!
पत्नी – ओह… तो कब तक आओगे?
पति – पता नहीं… क्योंकि अभी तो
पहला ही जाम लगा है…!!!



3.

Funny Hindi Jokes

पप्पू को बेटा पैदा हुआ, 👦
4 महीने बाद उसका बेटा बीमार हो गया तो वो उसको उसी हॉस्पिटल मे ले गया जहा वो पैदा हुआ था।
डॉक्टर को दिखाने के बाद, डॉ ने उससे अपनी फीस मांगी तो,
पप्पू बोला : काहे की फीस अभी तो इसको यही से लिए हुए 4 महीने हुए है।
अभी तो ये वारण्टी मे है



4.

Funny Hindi Jokes

पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था…
पत्नि: ये लो सुई…
पति: ये क्यों.?
पत्नी: अगर चैकिंग चल रही हो तो,
सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना….
पंचर मात्र 20 रुपए का बनेगा
और चालाना 30 हजार का..!!
😜😜😜😂😂
नारी शक्ति जिंदाबाद👉😂



5.

Funny Hindi Jokes

रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया |
रमेश ( पत्नी से ) - देखो सूरज डूब चुका है , अब खाना खाते है |
पत्नी ( रमेश से ) - नहीं जी |
रमेश - देखो डूबा या नहीं
पत्नी - नहीं जी ...
रमेश - लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा |



6.

Funny Hindi Jokes

शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई तो एक दूसरे का हाल पूंछने लगे।
पहला- और भाई कैसे गुजर रहा है?
दूसरा- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,
फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।
मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।
फिर पहले ने दुसरे से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
पहला- भाईजान बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।



7.

Funny Hindi Jokes

बेटा बियर पीकर घर लौटा था।
पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप
खोलकर पढ़ने लगा।
पापा :- बेटा तु फिर से पीकर आया है ???
बेटा :- नहीं पापा नही मै नही पिया हु….
पापा :- तो फिर सूटकेस खोलकर
क्या पढ़ रहा है?
😝😝😝😝🤣🤣🤣🤣



8.

Funny Hindi Jokes

लड़का- जरा मेरी आंखों में देखो,
क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना.
मेरी आंख में मच्छर चला गया है।
गौर से देख और निकाल इसे।



9.

Funny Hindi Jokes

पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?
पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप कहो?
पति: दाल चावल बना लो।
पत्नी: सुबह ही तो खाये थे।
पति: तो रोटी सब्जी बना लो।
पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।
पति: तो छोले पूरी बना लो।
पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।
पति: अंडे की भुर्जी बना लो।
पत्नी: आज वीरवार है।
पति: परांठे?
पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।
पति: होटल से मंगवा लेते हैं।
पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।
पति: कढ़ी चावल?
पत्नी: दही नहीं है।
पति: इडली सांभर?
पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।
पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।
पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।
पति: तो फिर क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप बोलो।



10.

Funny Hindi Jokes

पंडित जी ने कुंडली मिलाई।
३६ के ३६ गुण मिल गये।
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे:
जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?
लड़के वाले:
हमारा लड़का बिलकुल लफ़ंगा है।
अब क्या बहु भी उस जैसी ले आयें?
😜😛🤓 😎🤠😂😀



11.

Funny Hindi Jokes

उफ्फ ये लड़कियाँ भी ना 🙂 🙂
एक दिन बारिश के Romantic मौसम में,
लड़की- जानू मौसम बहुत अच्छा है,
लड़का – तो ?
लड़की- कहीं कार से लॉन्ग ड्राइव पे चलें क्या डार्लिंग?
लड़का – पेट्रोल तू भरवा देना,
लड़की – चलो फिर यहीं ,
पकोड़े खाते हैं



12.

Funny Hindi Jokes

डॉक्टर – क्या बात है लल्लू बहुत परेशान लग रहे हो।
लल्लू – क्या बताएं डॉक्टर साहब खाना हजम नहीं हो रहा है।
डॉक्टर – क्यों समूचा निकल रहा है ।
लल्लू – हां डॉक्टर साहब।
डॉक्टर – कल क्या खाया था ।
लल्लू – कल तो सेब खाया था ।
डॉक्टर – कैसा निकला ।
लल्लू – अरे पूछो मत डॉक्टर साहब ऐसा निकला कि
आप उसे दोबारा धोकर खा सकते हैं। हजम ही
नहीं हुआ पूरा का पूरा सेब बाहर आ गया।



13.

Funny Hindi Jokes

एक दम्पति के दो बच्चे थे एक 8 साल का दूसरा 10 साल का जो काफी शरारती थे वे हमेशा कोई न कोई शरारत करते और मुसीबत में फंस जाते उनकी माँ उनकी शरारतों से बहुत परेशान थी, अगर उनके आस पड़ोस में किसी भी तरह की कोई शरारत या कोई गड़बड़ होती तो उनके माता-पिता को लगता कि ये सब उन दोनों ने ही किया है!
उन की माँ ने अपने कस्बे में किसी बाबा के बारे में सुना जो बच्चों को अनुशासन सिखाते थे, वो बाबा के पास गयी और अपने बच्चो के बारे में बताया बाबा ने कहा बेटी कोई बात नहीं इस उम्र में बच्चो का यही हाल होता है फिर मैं कोशिश करता हूँ!
बाबा ने कहा कि मैं तुम्हारे दोनों बच्चों को एक एक कर मिलूँगा इसलिए पहले तुम अपने छोटे बच्चे को मेरे पास भेजना!
अगले दिन सुबह ही उनकी माँ ने छोटे वाले बच्चे को बाबा के पास भेज दिया और बड़े वाले को दोपहर में भेजना था, जब बच्चा बाबा के सामने पहुंचा तो उसने देखा बाबा बहुत ही रौबदार और लम्बी लम्बी दाड़ी वाले हैं, बाबा ने बच्चे को बहुत प्यार से अपने पास बुलाया और एक कर्कश आवाज में पूछा बताओ भगवान कहाँ है?
ये सुनकर बच्चे का मुहं खुला का खुला ही रह गया और आँखें बड़ी बड़ी हो गयी!
बाबा ने फिर पूछा बताओ भगवान कहाँ है?
बच्चे ने फिर से उसकी बात का कोई उतर नहीं दिया अब बाबा ने और ज्यादा रौब से बच्चे की तरफ ऊँगली करते हुए पूछा बताओ भगवान कहाँ है?
बच्चा जोर से चिल्लाया और वहां से भागता हुआ सीधे घर पहुँच गया घर जाते ही चुपके से अलमारी के अन्दर छिप गया और जोर से अलमारी के दरवाजे को बंद कर दिया जब उसके भाई ने उसे अलमारी में ढूंढा तो उसने पूछा क्या हुआ?
तो छोटे भाई ने हांफते हुए बताया कि भाई हम बड़ी मुसीबत में फंस गए है भगवान कहीं खो गए हैं, और वो सोच रहे हैं ये हमने किया है!



14.

Funny Hindi Jokes

भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
मोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।



15.

Funny Hindi Jokes

स्कूल में टीचर ने चौथी क्लास के बच्चों को होमवर्क दिया।
“कोई स्टोरी सोच के आना और फिर क्लास को बताना कि उससे हमें क्या सबक मिलता है?”
अगले दिन एक बच्चे ने क्लास में स्टोरी सुनाई:
“मेरा बापू कारगिल की जंग में लड़ा।
उस के हेलीकॉप्टर को दुश्मनों ने मार गिराया।
वो दारू की एक बोतल के साथ पहले ही
हेलिकॉप्टर से कूद गया लेकिन बार्डर के पार दुश्मनों के इलाके में जा गिरा।
जहां कि उस को घेरने के लिए दुश्मनों की फौज दौड पड़ी।
बापू ने गटागट दारू की बोतल पीकर खाली की और अपनी बंदूक संभाल ली।
दुश्मन के सौ फौजियों ने आ कर उसे घेर लिया तो उसने तड़ातड़
गोलियां चला कर दुश्मन के सत्तर फौजी मार ड़ाले।
फिर उसकी गोलियां खत्म हो गयीं
तो उसने बंदूक पर लगी किर्च से दुश्मन के बीस फौजी मार गिराये।
तब उसने बंदूक फेंक दी और निहत्थे ही बाकी के दस
और दुश्मन फौजी मार गिराये और फिर टहलता हुआ
बार्डर पार कर के अपने इलाके में आ गया।”
टीचर भौंचक्का सा उसका मुँह देखने लगा,
फिर वैसा ही भौंचक्का सा बोला,
“कहानी बढिया है,
लेकिन इस से हमें सबक तो कोई नहीं मिलता।”
“मिलता है न।” बच्चा शान से बोला।
“क्या सबक मिलता है?” टीचर ने पूछा।
“यही कि बापू टुन्न हो तो उस से पंगा नहीं लेने का।



16.

Funny Hindi Jokes

पप्पू दबंग देखकर स्कूल में आया तो मास्टर जी बोले, "बेटा तुम्हारे सारे उत्तर तो गलत हैं नंबर दें तो कहाँ?"
पप्पू: कमाल है मास्टर जी, नंबर ही तो मांग रहे हैं, चुप चाप दे दो, वर्ना हम थप्पड़ मार के भी ले सकते हैं।
मास्टर: बदतमीज़।
पप्पू: बदतमीज़ से याद आया आपके पापा कैसे हैं?
मास्टर: निकल जा मेरी क्लास से।
पप्पू: चुपचाप से नंबर दे दो वर्ना उत्तर पुस्तिका में इतने छेद करेंगे कि कंफ्यूज हो जाओगे कि नंबर कहाँ दें और जीरो कहाँ दें।



17.

Funny Hindi Jokes

लड़की: जान छोटे सुराख में नहीं, बड़े सुराख में डालो!
लड़का: अँधेरा इतना है सुराख नज़र नहीं आ रहा!
लड़की: सुराख पर ऊँगली फेरो महसूस हो जाएगा?
लड़का: वाह! ऊँगली से तो अँधेरे में भी सुराख मिल गया!
लड़की: जान अब आहिस्ता से अन्दर डाल दो!
लड़का: पूरा अन्दर चला गया!
ऊफ! कितना मुश्किल है अंधेरे में…
हेडफ़ोन की पिन मोबाइल में लगाना!



18.

Funny Hindi Jokes

ग्राहक ने होटल के काउन्टर पर आकर कहा - भई , मजा आ गया ,
तुम्हारी आइसक्रीम खाकर तो दिमाग पर नशा सा छा गया है |
अब तो इसे हटाने के लिए कोई चीज होनी चाहिए |
काउन्टर मैंनेजर - साहब बिल लें लो मजा कम हो जाएगा |
ग्राहक - हाय इतना बिल !
मुझे कुछ भी मजा नहीं आइसक्रीम में |



19.

Funny Hindi Jokes

एक बार एक शराबी, शराब पी कर एक मंदिर के बाहर जाता है और पुजारी से बहस करने लगता है।
शराबी: इस दुनिया में मैं सबसे बड़ा।
पुजारी: भाई साहब आप कैसे बड़े ?
आपसे बड़ा तो भगवान् है।
शराबी: भगवान् बड़ा तो मंदिर में क्यों पड़ा ?
पुजारी: अच्छा मंदिर बड़ा।
शराबी: मंदिर बड़ा तो धरती पे क्यों पड़ा ?
पुजारी: अच्छा धरती बड़ी । शराबी: धरती बड़ी तो शेषनाग क फन पर क्यों पड़ी ?
पुजारी: अच्छा शेषनाग बड़े । शराबी: शेषनाग बड़े तो शिवजी के गले में क्यों पड़े ?
पुजारी: अच्छा शिवजी बड़े। शराबी: अच्छा शिवजी बड़े तो पर्वत पर क्यों पड़े?
पुजारी: अच्छा पर्वत बड़ा ।
शराबी: पर्वत बड़ा तो हनुमान जी के हाथ पर क्यों पड़ा ?
पुजारी: अच्छा हनुमान जी बड़े | शराबी: हनुमान जी बड़े तो राम जी चरणों में क्यों पड़े ? पुजारी: अच्छा राम जी बड़े ।
शराबी: राम जी बड़े तो सीता जी के पीछे क्यों पड़े ?
पुजारी: अच्छा तो सीता जी बड़ी शराबी: सीता जी बड़ी तो अशोक वाटिका में क्यों पड़ी ?
पुजारी: अरे भाई आप ही बताइए कौन बड़ा ?
शराबी: वो सबसे बड़ा जो दो बोतल पी कर भी सीधा खडा।



20.

Funny Hindi Jokes

पापा – चिंटू, दादी को जन्मदिन पर क्या गिफ्ट दोगे?
चिंटू – मैं तो दादी को फुटबॉल दूंगा।
पापा – लेकिन, दादी इस उम्र में
फुटबॉल का क्या करेंगीं?
चिंटू – उन्होंने भी तो मेरे जन्मदिन
पर मुझे भगवत गीता दी थी।



21.

Funny Hindi Jokes

एक बच्चे ने टी.वी पर जीसस क्राईस्ट का नाम सुना, उसने जीसस की अच्छाई और महानता के बारे में भी सुना, वो उससे बहुत प्रभावित हुआ और जीसस के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया, वो भागता हुआ पहले अपनी माँ से पूछने लगा, कि जीसस कौन थे?

तो माँ ने कहा की वो अभी व्यस्त है, फिर वो अपने पापा के पास गया और पापा भी व्यस्त थे, फिर वो अपने भाई के पास गया और उससे पूछा, उसने उसे लात मार कर बाहर कर दिया और कहा, क्या मूर्खों वाला प्रश्न पूछ रहा है, बहुत उत्सुकता के साथ वो घर से बाहर गया, उसे एक भिखारी सा आदमी दिखा!

उसने उससे पूछा, जीसस क्राईस्ट कौन है? उस भिखारी ने कहा मैं हूँ!

बच्चे को उसकी बात पर विशवास नहीं हुआ उसने पूछा इसका क्या सबूत है? तब वो भिखारी उस बच्चे को गली में एक बार के पास ले गया, अभी वो बार के सामने से गुजर ही रहे थे की बार वाले ने एक आवाज देकर कहा, अरे जीसस क्राईस्ट तुम फिर यहाँ आ गए!



22.

Funny Hindi Jokes

पत्नी ने शादी के कुछ दिन बाद जब
रसोईघर
में खाना बनाया तो अनुभव ना होने के
कारण
खाने में मिर्च ज्यादा डाल दी।
पति बेचारा अजीब
सा मुंह बनाकर खाने लगा तो पत्नी ने
पूछा कि क्या हुआ?
खाना अच्छा नहीं बना क्या? पति,
नहीं-नहीं खाना तो बहुत
अच्छा बना है।
पत्नी तो फिर आपकी आंखों में आंसू
क्यों आ रहे हैं?
पति अरे, यह तो खुशी के आंसू हैं।
पत्नी फिर आपने खाना क्यों छोड़
दिया?
पति, बस मैं मजबूर हूं। इतनी खुशी मैं
बर्दाशत नहीं कर पा रहा!



23.

Funny Hindi Jokes

डाकू ( यात्री से ) - क्यों साहब ! आपने इधर अपने आस-पास कहीं पुलिसवाले को तो नहीं देखा ?
यात्री - जहां तक मेरा ख्याल हैं यहां कोई पुलिसवाला नहीं हैं |
डाकू- तो जरा जल्दी से अपना सारा माल-मसाला मेरे हवाले कर दो |



24.

Funny Hindi Jokes

पति: आज खाने में क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप कहो।
पति: दाल-चावल बना लो।
पत्नी: अभी कल ही तो खाये थे।
पति: तो छोले-पूरी बना लो।
पत्नी: नहीं वो बहुत भारी खाना हो जाता है।
पति: अच्छा परांठे बना लो।
पत्नी: रात को परांठे कौन खाता है?
पति: तो फिर इडली-सांभर बना लो।
पत्नी: उसमे तो बहुत टाइम लगेगा।
पति: ठीक है मैग्गी ही बना लो।
पत्नी: पर उस से पेट नहीं भरेगा।
पति: तो फिर क्या बनाओगी?
पत्नी: जो आप कहो!



25.

Funny Hindi Jokes

Ek Ladki Ko English Bolne Ka Bahut Shouk Tha.
Shadi Ki 1St Night Pe Usse Pata Chala Ke Uske Patti Ka Ek Pair Nhi Hai.
Woh Ghar Aa Ke Apni Maa Se Boli Mom Mere Husband Ka Sirf Ek Foot Hai.
Maa Heran Ho Ke Boli,, Hey Bhagwan,, Beti Aur Tuje Kitna Bada Chahiye?



26.

Funny Hindi Jokes

टीचर : एक टोकरी में 10 आम है , उसमें से २ आम सड़ गए ,
बताओ कितने आम बचे ?
संजू : सर , 10 आम,
टीचर : वो कैसे ?
संजू : सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना,
केले तो बन नहीं जायेंगे।
आज संजू एक वकील है।
😜😛🤓 😎🤠😂😀



27.

Funny Hindi Jokes

पति शाम को दबे पाँव घर में घुसा,
घुसते ही बीवी की आँखों पर हाथ रख दिया,
बीवी प्यार से बोली – राजू 🙂
पति गुस्से में – राजू नहीं मैं हूँ
बीवी तुरंत बात पलट के बोली
अरे सॉरी ,
वो मैं बोल रही थी कि राजू पानी लेकर आ साहब आये हैं



28.

Funny Hindi Jokes

युवकः साहब 50 रूपए दे दो कॉफी पीनी है |
आदमीः लेकिन कॉफी तो 25 रूपए की आती है |
युवकः साहब गर्लफ्रैंड को भी पिलानी है |
आदमीः तो भिखारी ने भी गर्लफ्रैंड बना ली है |
युवकः नहीं साहब, गर्लफ्रैंड ने भिखारी बना दिया है |



29.

Funny Hindi Jokes

आज सड़क पर पप्पू को 20 रुपये
का नोट मिला
पप्पू ने ईमानदारी दिखाते हुए
पास खड़े कचौड़ी वाले को दे दिया।
उसने खुश होकर पप्पू को दो
कचौड़ी दे दी।



30.

Funny Hindi Jokes

एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गयी,
लड़का गुस्से में बाजार गया,
एक रॉकेट लेकर आया,
लड़का – ये ले मोटी रॉकेट,
गर्लफ्रेंड – ये क्या बदतमीजी है,
लड़का – तुझे चाँद तारों का बहुत ज्यादा शौक था ना,
ले बैठकर उड़ जा 🙂



Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post